पूर्व पीएम देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में उम्रकैद

समृद्धि न्यूज। कर्नाटक की विशेष अदालत की तरफ से दुष्कर्म के एक मामले में दोषी करार दिए गए जनता दल सेक्युलर (जदएस) नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक विशेष अदालत के जज संतोष गजानन भट्ट ने सजा का एलान किया। पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म के चार मामले दर्ज हैं। मामला 48 वर्षीय महिला से जुड़ा है, जो हासन जिले में रेवन्ना के परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।
कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता और पूर्व सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है। इसके अलावा अदालत ने पीडि़ता को 7 लाख रुपए का हरजाना भी देने का आदेश दिया है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अदालत ने इस मामले में प्रज्वल रेवन्ना को दोषी करार दिया था। न्यायाधीश गजानन भट ने रेवन्ना को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए पूर्व सांसद पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। घरेलू सहायिका ने पिछले सार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ चार मामले दर्ज कराए थे। शुक्रवार को अदालत ने इन चारों मामले में रेवन्ना को दोषी करार दिया। पीडि़ता की ओर से लगाए सभी आरोप अदालत में सही साबित हुए। इसके बाद न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने रेवन्ना को दोषी करा दे दिया था। आज अदालत ने सजा का ऐलान भी कर दिया है। इस मामले में अभियोजन पक्ष ने 1632 पेजों की चार्जशीट पेश की थी। इसमें इलेक्ट्रॉनिक और ग़ैर-इलेक्ट्रॉनिक सबूत के साथ-साथ 183 डॉक्यूमेंट्स भी पेश किए गए थे। इसके साथ-साथ इस मामले में पीडि़ता के परिवार के साथ-साथ 26 गवाहों से पूछताछ हुई थी। अदालत ने इस मामले में जल्द से जल्द फैसला सुनाने के लिए 2 मई से लगातार सुनवाई कर रही थी।
बताते चले कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पौत्र रेवन्ना 2021 में हासन के फार्महाउस और बंगलूरू में अपने घर में महिला के साथ दो बार दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया। उसने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी कर लिया था। साथ ही धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो लीक कर देगा। ये मामले तब सामने आए थे, जब प्रज्वल से कथित तौर पर जुड़े अश्लील वीडियो हासन में 26 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले प्रसारित हुए थे। एसआईटी ने होलेनरसीपुरा टाउन पुलिस थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में प्रज्वल को पिछले साल 31 मई को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उस समय गिरफ्तार किया था। जब वह जर्मनी से लौटे थे। प्रज्वल 2024 के लोकसभा चुनाव में हासन संसदीय क्षेत्र से हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *