मण्डलीय कराटे प्रतियोगिता में कुशाग्र, सुंदरम, रितिक, यश, प्रशांत बने विजेता

प्रधानाचार्य विनीत चौहान व अमित सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्रिश्चियन इंटर कालेज में मण्डलीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कानपुर नगर, इटावा व फर्रुखाबाद की टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह ने बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिताओं का परिचय के साथ किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डा0 विनीत कुमार चौहान ने विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। निर्णायक मण्डल में संजय, आशीष, गौतम, क्रीश किंग गौतम, पुष्कर भारद्वाज, विशाल कुशवाहा, पारस भारद्वाज रहे। प्रतियोगिता में जनपदीय पात्रता जांच समिति द्वारा जांच की गई। देवेन्द्र कुमार, केशव गंगवार, अभिषेक अवस्थी, आरती यादव आदि लोग रहे। प्रतियोगिता में सुनील कुमार पाल, अविनाश डेविड, गौरव एविल, यादवेन्द्र परिहार, आलोक दुबे, मनीषा यादव आदि लोग मौजूद रहे। व्यवस्था जिला क्रीड़ा सचिव अतुल एंथोनी दास ने देखी। प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। कराटे प्रतियोगिता अंडर-17 बालक 35 किलो भार वर्ग में कुशाग्र श्रीवास्तव विजेता रहे। 40 किलो भार वर्ग में सुंदरम शाक्य विजेता बने। 45 किलो भार वर्ग में अनिकेत, कमल विजेता बने। 50 किलो भार वर्ग में रितिक शाक्य विजेता व द्वितीय कमल विश्वकर्मा रहे। 54 किलो भार वर्ग में यश निगम विजेता। 58 किलो भार वर्ग में प्रशांत कुमार विजेता बने। 62 किलो भार वर्ग में हर्षित विजेता रहे। 74 किलो भार वर्ग में अनिकेत विजेता बने। अंडर-19 बालक वर्ग में वैभव भारद्वाज विजेता, 58 किलो भार वर्ग में उज्ज्वल विजेता बने। अंडर-14 बालक वर्ग 30 किलो भार वर्ग में मोहम्मद उवैस प्रथम, आर्यन शाक्य द्वितीय, युवराज तृतीय रहे। 35 किलो भार वर्ग में अक्ष हयारण प्रथम, मोहम्मद शहनवाज सलमानी द्वितीय, अंशू चौरसिया तृतीय रहे। 40 किलो भार वर्ग में आर्यन प्रथम, नवाज अजीज द्वितीय रहे। 45 किलो भार वर्ग में दिव्यांशु गुप्ता प्रथम, आकर्ष द्वितीय रहे। 50 किलो भार वर्ग में धनराज प्रथम, मोक्ष जैन द्वितीय रहे। 55 किलो भार वर्ग में शिवांश पाण्डेय प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय रहे। 60 किलो भार वर्ग में आयाम प्रथम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *