कृषि विज्ञान केन्द्र मोहम्मदाबाद में आयोजित हुआ कार्यक्रम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की गई। जिसके अन्तर्गत जनपद के 212425 किसानों को पीएम सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 42.48 करोड़ की धनराशि सीधे डीबीटी के माध्यम से कृषकों के खाते में हस्तांतरित की गई। शासन के निर्देशानुसार सजीव प्रसारण का जनपद स्तरीय कार्यक्रम जाजपुर बंजारा विकास खण्ड मोहम्मदाबाद स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेह चन्द्र वर्मा, महामंत्री भाजपा डीएस राठौर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उपकृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह, डॉ0 अभिमन्यु अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र एवं अन्य कृषि वैज्ञानिकों आदि ने प्रतिभाग किया। विकास खण्ड स्तर पर स्थित समस्त विकास खण्ड सभागार, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, सहकारी समितियों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी कृषकों को सजीव प्रसारण दिखाया गया। बड़ी संख्या में कृषकों द्वारा उपस्थित होकर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना गया। योजनान्तर्गत जनपद में 19वीं किस्त तक 266923 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो चुका है, जिसके सापेक्ष 739.69 करोड़ की धनराशि 19वीं किस्त तक भारत सरकार द्वारा सीधे किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है।
जनपद के 212425 किसानों को पीएम सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी
