शोहदे युवक से परेशान युवती पहुंची थाने

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ शनिवार नवाबगंज किसी काम से आई हुई थी। युवती वापस अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में थाना नवाबगंज के गांव वीरपुर निवासी एक युवक ने उसे रोक लिया और युवती से अश्लील हरकतें करने लगा। जिस पर युवती ने विरोध किया और थाने जाकर पुलिस से शिकायत करने की बात कही, तो युवक किसी से न कहने की बात कहकर युवती से गाली-गलौज करने लगा। युवती अपनी बहन को लेकर थाने पहुंची और घटना की सारी जानकारी दी। युवती ने बताया कि युवक आए दिन उससे फोन पर बात करने का दबाव बनाता है। जब बात करने से मना कर दिया, तो देख लेने की धमकी देता है। युवती के माता-पिता दिल्ली प्रांत में प्राइवेट नौकरी करते हंै। युवती अपनी दो छोटी बहनों के साथ गांव में रहकर पढ़ाई कर रही है। युवती ने बताया कि युवक उसके गांव में आकर घर के आसपास मारपीट करने की नियत से घूमता रहता है। जो कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिस पर पुलिस युवक व उसके साथी को पूछताछ के लिए थाने ले आई और युवती को घर भेज दिया। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे ने बताया कि मामला न्यायालय में होने के कारण मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो दोषियों के खिलाफ उचित कारवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *