ओडिशा: जिंदगी की जंग हार गयी 15 वर्षीय बेटी, एम्स में तोड़ा दम, बदमाशों ने अपहरण कर 70 प्रतिशत जला दिया था

समृद्धि न्यूज। पुरी में अगवा कर जलाई गई 15 वर्षीय नाबालिग लडक़ी ने दिल्ली एम्स में दम तोड़ दिया। ये घटना ओडिशा के पुरी में हुई। बीते 19 जुलाई को भार्गवी नदी के किनारे तीन अज्ञात बदमाशों ने 15 साल की लडक़ी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। वह 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी। पीडि़ता को 70 प्रतिशत जलने के बाद एयरलिफ्ट कर एम्स लाया गया था। मुख्यमंत्री, विपक्ष और जनता ने घटना पर दुख जताया है। पुलिस का कहना है कि जांच अंतिम चरण में है, लेकिन विपक्ष ने गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 3 अगस्त को दिल्ली एम्स में उसने दम तोड़ दिया।
आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई पुरी की बेटी.. दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने तमाम कोशिशें कीं, लेकिन 3 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। उसका शरीर 70 प्रतिशत से ज्यादा जल गया था। ओडिशा के पुरी में बीते 19 जुलाई को तीन बदमाशों ने कथित तौर पर 15 साल की लडक़ी को अगवा किया और उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। घटना 19 जुलाई की सुबह पुरी जिले में भार्गवी नदी के तट पर हुई थी। पीडि़ता की मां ने बलंगा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि उसकी बेटी एक दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने रास्ते में उसका अगवा कर लिया। इसी दौरान उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जिससे बेटी 70 प्रतिशत से अधिक जल गई थी। उसे पहले पिपिली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर उसी दिन एम्स भुवनेश्वर भेजा गया। अगले दिन एयर एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां कम से कम दो बार सर्जरी और स्किन ग्राफ्टिंग की गई। ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली एम्स में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीडि़ता का बयान दर्ज किया था।
मुख्यमंत्री मांझी ने एक्स पर लिखा कि बच्ची को बचाने की तमाम कोशिशें विफल रहीं। दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लगातार इलाज किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सीएम ने बच्ची की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
ओडिशा के उपमुख्यमंत्री के0वी0 सिंह देव और पी0 परिदा ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने मृतक लडक़ी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई। वहींए राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा के नेतृत्व में बीजद सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली एम्स रवाना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एहतियातन बलंगा में मृतका के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों व मंत्रियों के आवासों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *