पुलिस ने चोरी का ऑटो सहित तीन चोरों को दबोचा

इटावा, समृद्धि न्यूज। विगत दिन थाना सिविल लाइन के नगला काश से चोरी हुए ऑटो की घटना का खुलासा करते हुए चोरी की घटनाएँ करने वाले 03 शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने जानकारी दी है। चोरों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस, 10,000 रुपये तथा चोरी का ऑटो बरामद किया गया। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में इंस्पेक्टर सिविल लाइन सुनील कुमार, उप निरी मोहनवीरए उप निरी हेमंत कुमार और पुलिस टीम ने गश्त के दौरान वाइस ख्वाजा रोड से 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कि गया है। वहीं दो चोर फरार हो गये। चोरी का ऑटो लेकर मध्य प्रदेश के भिंड बेंचने जा रहे थे। पूछतांछ के दौरान चोरी की दो अन्य घटनाओं को कबूल किया। पुलिस ने फैजान निवासी फिरोजाबाद और अनुराग कुमार थाना सिविल लाइन इटावा और चरन सिह उर्फ बांबी निवासी नगला खरगोली थाना सिविल लाइन इटावा को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *