भाविप सहयोग शाखा द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का हुआ आयोजन

 पुरुष व महिलाओं के बीच हुई प्रतियोगितायें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद सहयोग शाखा के तत्वावधान में मसेनी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हरियाली तीज का पर्व बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया।
राजेश शुक्ल, संजीव वर्मा, आशीष शुक्ला ने लोकगीत व भजन का गायन किया। संचालन आशीष शुक्ला व संजय दुबे ने किया। महिलाओं ने हरे परिधान व पुरुषों ने भारतीय परंपरा के अनुसार पजामा कुर्ता व धोती कुर्ता में कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ0 आर के गुप्ता, डॉ0 सुरेश चंद्र गुप्ता, केके पाठक ने अपने संबोधन में भारतीय परंपरा को पुलकित व पल्लवित करने के लिए सहयोग शाखा के पदाधिकारीयों कार्यक्रम संयोजकों की भूरि भूरि प्रशंसा की। अध्यक्ष रीता दुबे ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा विभिन्न शाखोंओं से आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सावन के गीत और भजन शाखा के सदस्यों द्वारा बहुत ही मनोहर ढंग से प्रस्तुत किए गए। साथ ही उपहार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं और पुरुषों के कई खेल के आयोजन किए गए। जिसका संचालन आशा देवी वर्मा ने किया। अध्यक्ष रीता दुबे ने कहा भारतीय परंपरा के अनुसार हमें जीवन जीने की आवश्यकता है, हमें सादगी, सामूहिकता के साथ नई व पुरानी परंपरा को लेकर दोनों को एक साथ चलने की आवश्यकता है। आधुनिकता की होड़ में पुरानी परंपराओं को ना भुलाया जाए। इस अवसर पर अनीता पाठक, अजय शंकर तिवारी, अनिल प्रताप सिंह, अनूप पांडे, सुनील कुमार वर्मा, डॉ0 संतोष पाठक, जयंत दीक्षित, राम कुमार वर्मा, निवेदिता अस्थान, संगीता कटियार, शिप्रा मिश्रा, अवधेश कुमार दुबे, नीना पाठक, सुनीता पुरवार, आशा देवी वर्मा, मंजूश्री, विजय कुमार वर्मा, जितेन्द्र सिंह, संजय कटियार, अनिल कुमार गंगवार, अवधेश कुमार दुबे, डॉ0 श्याम वर्मा, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *