सगे बेटे ने दोस्तों की मदद से की थी मां की हत्या

इटावा, समृद्धि न्यूज। सगे बेटे ने दोस्तों की मदद से मां की हत्या की थी। पुलिस ने घटना का खुलास करते हुए बताया कि बेटे समेत 3 हत्यारोपी गिरफ्तार किये गये है, अभी तीन हत्यारे फरार है। आरोपियों के पास से महिला का जला हुआ मोबाइल, हत्या में शामिल कार, बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि पति के जिंदा रहते हुए दूसरी शादी करने से हत्यारोपी बेटा नाराज था। मां की दूसरी शादी के चक्कर में हत्या की शिकार महिला के बेटों की शादी नहीं हो पा रही थी।
बताते चले कि 28 जुलाई को इटावा जिले के बलरई इलाके के फकीरे की मड़ैया गांव के पास महिला का शव मिला था, गाड़ी से कुचल कर हत्या की गई थी। हत्या की शिकार महिला आगरा जिले के जैतपुर इलाके के खुरियापुर गांव की थी। पुलिस ने हत्यारे बेटे कौशल शर्मा निवासी थाना जैतपुर आगरा, बाबी, रजत निवासी जैतपुर आगरा को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी सिटी अभ्यनाथ त्रिपाठी के निर्देशन में सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह के नेतृत्व में निरी0 दिवाकर प्रसाद सरोज, प्रभारी थाना बलरई, उ0नि0 भगवान सिंह, उ0नि0 निर्मल कुमार, उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार, उ0नि0 शेरसिंह ने खुलासा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *