नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात भाई व साथियों के साथ गंगा स्नान कर कांवड़ भरने गया युवक स्नान समय अचानक गहरे पानी में चला गया। उसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव देवी निवासी पवन कुमार पुत्र राजू सिंह बीती रात लगभग 8:00 बजे अपने घर से अपने छोटे भाई व अन्य साथियों के साथ कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जो की साथियों के साथ गंगा में स्नान करने लगे। जिसमें भाई सुमित कुमार तथा साथी अचानक कुमार, उमेश कुमार साथ में नहा रहे थे, तभी अचानक पवन कुमार किसी गहरी जगह पर चला गया। जिससे वह देखते-देखते लापता हो गया। साथ में नहा रहे भाई तथा साथियों में एकदम कोहराम मच गया और पवन कुमार को काफी खोजा गया, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। तब पीडि़त भाई सुमित कुमार ने अपने घर फोन द्वारा सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने प्रशासन को सूचना दी। सूचना पाकर प्रशासन खोजबीन में जुट गया। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई अता पता नहीं चला। वहीं मां कुसुम देवी तथा भाई व पिता तथा अन्य परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है।
गंगा में कांवड़ भरने गया युवक स्नान करते समय लापता
