बारिश में गिरा गेट का छज्जा, पांच बच्चे घायल

स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी घटी घटना
डीएम ने लोहिया पहुंचकर बच्चों के लिये हालचाल
दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर हडाई में उस समय हडक़ंप मच गया जब मेन गेट का छज्जा गिरने से पांच स्कूली छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों के हालचाल लिये। उन्होंने चिकित्सकों को बच्चों का बेहतर उपचार करने के लिए निर्देशित किया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को धनपाल पुत्र भूरे के गेट का छज्जा बरसात के कारण अचानक छात्र-छात्राओं के ऊपर उस समय भरभरा कर गिर गया, जब वह स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। बच्चों को दबा देख चीख पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय ग्रामीण इक_ा हो गए और बच्चों को तत्काल बाहर निकाला। ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेंस से तत्काल घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया। ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट ज्ञानपाल ने कीर्ति पुत्री महिपाल 14 वर्ष, शशि पुत्री रघुपाल 5 वर्ष, आराध्या पुत्री धनपाल 7 वर्ष, मोदी पुत्र धनपाल, पालकी पुत्री महिपाल 9 वर्ष, शशि ७ वर्ष, कुशल ६ वर्ष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि सभी बच्चे सुबह 9 बजे स्कूल जाने के लिए तैयार होकर दरवाजे के गेट पर आये, तभी बूंदाबांदी के चलते गेट का छज्जा उनके ऊपर गिर पड़ा। इस संबंध में जब जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने तत्काल ही बच्चों को बेहतर इलाज दिलवाने के लिए सीएमओ अवनींद्र कुमार को निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ लोहिया पहुंचकर बच्चों के हालचाल लिये। जिसको लेकर मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ0 दीपक कटारिया ने मौके पर पहुंचकर घायल हुए बच्चों के परिजनों से जानकारी ली तथा जानकारी मिलते ही अमृतपुर थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। हालत गंभीर होने पर दो बच्चों को डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल से हायर सेंटर सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *