फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना जहानगंज के ग्राम अहमिलापुर निवासी अजीत पाल की सडक़ हादसे में मौत हो गई। अजीत सावन के आखिरी सोमवार पर कावड़ लेकर पुठरी मंदिर जा रहे थे।
इटावा-बरेली हाईवे पर जावा मोटरसाइकिल शोरूम के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल कांवडिय़ा को डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। बाइक पर अजीत के साथ सवार दो अन्य युवक भी इस हादसे में घायल हुए हैं। अजीत की शादी को अभी मात्र तीन महीने ही हुए थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर है। गांव वालों ने दुख में कावड़ यात्रा रोक दी और डीजे को वापस लौटा दिया है।
बाइक डिवाइडर से टकराई, कांवडिय़े की मौत
