डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवडिय़े को डग्गामार बस ने कुचला, मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यजू। डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवडिय़ा को डग्गामार बस ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद कन्नौज के सकरावा लोहड़ी पुलिया निवासी 30 वर्षीय दीपक पुत्र रामौतार अपने चचेरे भाई हरगोविंद दुबे व अन्य 19 साथियों के साथ पांचाल घाट से डाक कांवड़ लेकर जा रहे थे। थाना कादरी गेट के मसेनी चौराहे के निकट पांचाल घाट की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस ने दीपक को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रानी देवी, माँ रामा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के एक चार वर्षीय पुत्र अभी व 5 माह का बालक है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *