उत्तराखण्ड बचाव और राहत कार्य जारी, भटवाड़ी में गिरा मलबा, सडक़ ब्लॉक होने से रेस्क्यू टीमें फंसीं

समृद्धि न्यूज। उत्तराखण्ड के धराली में बादल फटने से आई तबाही के बाद पूरी रात उत्तरकाशी से ऋषिकेश तक कई जगह लैंडस्लाइड हुए। धराली के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार पहुंच रही हैं, लेकिन उत्तरकाशी के 20 किलोमीटर पहले ही नालू पानी में पहाड़ से मलबा आकर सडक़ पर गिर गया। इस पूरी सडक़ ब्लॉक हो गई है। रेस्क्यू टीमें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। रात से ही उत्तराखंड में जोरदार बारिश हो रही है, मौसम विभाग के मुताबिक, कई जगहों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

धराली गांव में आई विनाशकारी बाढ़ का कारण बादल फटना नहीं था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बाढ़ ऊपर की ओर किसी ग्लेशियर के टूटने या ग्लेशियर झील के फटने से आई। पहले बादल फटने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन मौसम और सैटेलाइट से मिले डेटा का अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी है। जब पहाड़ों पर बर्फ पिघलकर पानी जमा हो जाता है और वह अचानक नीचे की ओर बहता है, तो बाढ़ आ सकती है। भारी बारिश के बिना भी ऐसा हो सकता है।

यमुनोत्री घाटी में बारिश से हडक़ंप

यमुनोत्री घाटी में लगातार तीसरे दिन बारिश जारी है, जिससे यमुना और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। स्याना चट्टी में यमुना नदी और कुपड़ा खड्ड में मलबे और पत्थरों के बहाव ने लोगों की नींद उड़ा दी है। यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर मलबा और सडक़ धंसने से बंद पड़ा हैए जिससे आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।

सडक़ खुलना हुआ मुश्किल

उत्तरकाशी में नेताला से लेकर भटवाड़ी के पापडग़ाड तक दो स्थानों के पास सडक़ धंसी है। गंगोत्री हाईवे पर नेताला और मनेरी-ओंगी के बीच नदी से सडक़ पर कटाव हो रहा है। पापडग़ाड में आज सडक़ का खुलना मुश्किल है।

चेतावनी रेखा के पार पहुंचा गंगा का जलस्तर

वहीं, पहाड़ों और मैदान पर एक साथ हो रही मूसलधार बारिश से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा को भी पार कर गया। इससे गंगा घाट लोगों से खाली करवाए गए।

निचले इलाकों में ग्रामीणों को सतर्क किया गया। भारी बारिश की चेतावनी पर बुधवार को भी जनपद के समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। रविवार रात से रुक रुक कर हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है, जिससे जहां सोमवार को गंगा का जल स्तर चेतावनी रेखा के निशान के करीब पहुंच गया था, लेकिन मंगलवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के भी पार पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *