हलिया (मिर्ज़ापुर):स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर नौडिहवा गांव निवासी एक बालक की बुधवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जंहा पर उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है थाना क्षेत्र के रामपुर नौडिहवा गांव निवासी नंद लाल विश्वकर्मा का 9 वर्षीय पुत्र शिवम अपने माता सुदेवी के साथ प्रयागराज रहता था की एक सप्ताह से बुखार की चपेट में आकर बीमार चल रहा था की बुधवार की सुबह अचानक पेट में दर्द उठा बालक के माता द्वारा बालक को उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय मिर्ज़ापुर में भर्ती कराया गया जंहा पर बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई मौत की सूचना मिलने पर बालक के परिजनों में कोहराम मच गया रोने बिलखने लगे शव को एम्बुलेंस सेवा वाहन से हलिया थाने पर लेकर आए लेकिन पुलिस द्वारा बालक के परिजनों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया परिजनों द्वारा बालक के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर चले गए है इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की बालक की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों द्वारा शव को लेकर आए थे पोस्टमार्टम कराना चाहते थे लेकिन घटना स्थल मंडलीय चिकित्सालय होने से उनको संबंधित थाने में सम्पर्क करने का निर्देश दिया गया है
