पीलीभीत, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई। डीएम ने बैठक में नई सडक़ों के निर्माण/चैडीकरण/सुदृढीकरण के निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि बिलगवां रोड़ के निर्माण कार्य को अनुकूल मौसम में कराया दिया जायेगा।
डीएम ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त सेतुओं का विवरण/अद्यतन कार्यवाही की स्थिति की जानकारी ली। सेतु निर्माण की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि देवहा नदी पर निर्माणाधीन सेतु पुरैना ललौर बीसलपुर का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मझोला में सेतु निर्माण हेतु भूमि का अधिग्रहण का कार्य चल रहा है तथा धनाराघाट पुल के निर्माण हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर जो भी समस्या/बाधाऐं आ रही उनको दूर किया जायेगा। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जर्जर विद्यालयों की जानकारी प्राप्त की और जर्जर भवनो की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि जनपद में चल रहे निर्माण कार्यो में तेजी लाई जाए। बैठक में अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा
