कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपसेवा केन्द्र शिव दर्शन भवन सुभाषनगर कमालगंज में गुरुवार को रक्षाबन्धन के पावन पर्व का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार थानाध्यक्ष कमालगंज द्वारा की गई। उप संचालिका बी0के0 ऊषा बहन ने कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया। अलौकिक विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को रक्षा सूत्र भी बांधा। सभी से जीवन पवित्रता का व्रत लेने का संकल्प भी करवाया। उन्होंने कहा अगर हम पवित्र मर्यादा, अनुशासन में रहकर जीवन जियेंगे तो परमात्मा अवश्य ही हमारी रक्षा करेगा। परमात्मा सभी की रक्षा करता है। जो लोग उनका अनुसरण करते हैं। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राजीव ने अपने वक्तव्य में कहा योग ही हमारे जीवन का आधार है। हमें अपनी जीवन शैली बदलनी होगी। संयमित होकर जीवन जीना होगा। मातृ शक्ति को जागृत कर बच्चों को अच्छे संस्कार भी देने होंगे। नेहा, पलक ने नृत्य मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव ने कहा कि ब्रह्माकुमारी के जितने भी केंद्र वह शांति के केंद्र हैं। ऐसे स्थलों पर जाने से मन को शांति मिलती है और हमारे शरीर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। बीके बहनों ने सभी के तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया।
