ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी जबरदस्त टक्कर, महिला घायल

सीएचसी में नहीं मिला स्ट्रेचर, परिजनों ने हाथ में पकड़ी ड्रिप
निजी कार से घायल को ले जाया गया लोहिया अस्पताल
सीएचसी अधीक्षक सरकार के आदेशों को लगा रहा पलीता
शमशाबादज, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद के ग्राम भुक्सी निवासी रुखसार अपनी पत्नी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर शमशाबाद के लिए आ रहे थे। रास्ते में सुल्तानगंज खरेटा टॉवर के पास ट्रैक्टर से मिट्टी एक तार कर रहे ट्रैक्टर चालक ने आपा खोते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई -रिक्शा पलट गया और ई-रिक्शा में बैठी रुखसार की पत्नी फरजाना उम्र 45 वर्ष के सिर में गंभीर चोट आई। टक्कर लगने से वह नीचे गिर गई। महिला को आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उठाकर दूसरे ई-रिक्शा में बैठाकर शमशाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने महिला को ड्रिप लगाकर स्ट्रेचर तक उपलब्ध कराना मुनासिब नहीं समझा। घायल महिला के परिजन ड्रिप लगी हुई महिला को पैदल लेकर जाते हुए कैमरे में कैद हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है/। सबसे मजेदार बात यह है कि घायल महिला के परिजन द्वारा डायल 108 पर भी कॉल किया गया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। घायल महिला के परिजन महिला को अपने निजी वाहन से लेकर लोहिया चले गए। एक तरफ जहां सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है, तो वहीं सीएचसी अधीक्षक सरबर इकबाल सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *