महिला को गंभीर हालत में लोहिया लेकर पहुंचे ससुरालीजन, मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला को गंभीर हालत में ससुरालीजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के स्वजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मृतक के पति को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम नीबकरोरी निवासी पंकज पुत्र हरीराम वर्तमान में कोतवाली फतेहगढ़ के तीन तालाब तिर्वा के निकट मकान बनाकर रह रहा है। उसका विवाह बीते 2016 को 27 वर्षीय नीलम निवासी सिकन्दरपुर कन्नौज के साथ हुआ था। गुरुवार को दोपहर लगभग दो बजे लोहिया अस्पताल में पंकज ने नीलम को गंभीर हालत में भर्ती कराया। जहाँ उसे ईएमओ अभिषेक चतुर्वेदी ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के चाचा प्रवीन कुमार नेें बताया कि ससुराली नीलम के साथ आये दिन मारपीट करते थे। उसने इसकी जानकारी अपने मायके में फोन से दी थी। सुबह 10 बजे पंकज ने नीलम के भाई को फोन पर जानकारी दी कि नीलम की हालत ठीक नहीं है। जिसके बाद उसकी मौत की सूचना मिली। स्वजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने लोहिया अस्पताल से ही मृतका के पति पंकज को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *