फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इस्लामिया स्कूल हाथीखाना फतेहगढ़ में आर्म्स रेसलिंग का आयोजन किया। आम्र्स रेसलिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल प्रबंधक सैयद रिजवान अली ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक फरदीन और मुहफीज सिद्दीकी ने बताया कि आम्र्स रेसलिंग प्रतियोगिता में शहर के अलग-अलग मोहल्लों से आये हुए करीब 50 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। सैय्यद रिजवान अली ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिता होना बहुत जरूरी है, जिससे बच्चों के अंदर खेलों में रुचि बढ़ती है और ऐसे सभी बच्चे शारिरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और बच्चों के जीवन के लिए जिस तरह से शिक्षा एक जरूरी हिस्सा है उसी तरह बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना भी जरूरी है। हमें सभी ऐसे बच्चों की हौसला अफजाई करना चाहिए जो आज मोबाइल के दौर में ऐसी प्रतियोगिताएं कराते हैं। आम्र्स रेसलिंग में लगभग 50 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें 50 किलो तक के मुहाफिज सिद्दीकी प्रथम व सुफियान पठान द्वितीय, 50 से 60 किलो में उजैर कुरैशी फरदीन पठान, 60 से 70 किलो में जुनैद पठान, उजैर कुरैशी व वायें हाथ में सत्यम, शाहिल विजेता रहे। इस मौके पर खुर्शीद अहमद आलम, तौसीफ अली, हाफिज सलमान, खुशरू, तारिक फराज आदि लोगो मौजूद रहे।
आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता में 50 खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
