नगर पंचायत के टैंकरों ने आग पर पाया काबू
फर्रुखाबाद/, समृद्धि न्यूज। कस्बा शमशाबाद के राजू रस्तोगी की कपड़े की दुकान पर भीषण आग तीसरी मंजिल पर शार्टसर्किट से लग जाने के कारण बड़ा नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुखी ने मौके पर पहुंचकर नगर पंचायत के कर्मचारियों का टंैकर लिफ्ट आदि की व्यवस्था करवायी। नगर पंचायत प्रशासन ने हर सम्भव आग बुझाने के लिए प्रयास किया। नगर में फायर ब्रिगेड की मांग नदीम अहमद फारुखी ने की। अगर मौके पर फायर ब्रिगेड होती तो बड़ा हादसा नहीं होता। उन्होंने बताया कि प्रशासन को पहले ही पत्र लिखा था कि नगर में फायर ब्रिगेड होनी चाहिए। फायर ब्रिगेड होने से आसपास के लोगों को राहत मिलेगी और हादसा नहीं होगा।
कपड़े की दुकान पर शार्टसर्किट से लगी आग से हुआ लाखों का नुकसान
