गंगा में लगातार छोड़े जा रहे पानी से हालात बेकाबू, जन जीवन अस्त व्यस्त
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अगस्त महीने का आगाज होते ही गंगा कटरी क्षेत्र में बाढ़ के सैलाब के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बताया गया जल सैलाब के चलते कई गांवों के रास्ते जलमग्न हो गए, तो तमाम ग्रामीणों की झोपडिय़ों में जलभराव शुरू हो गया। घरों में बाढ़ का पानी भरने के कारण भयभीत ग्रामीण सुरक्षा तंत्र अपनाने लगे किसी को ट्रैक्टर ट्राली पर आशियाना बनाते हुए देखा गया, तो किसी को मकान की छत पर और तो और किसी ने घर के अंदर चारपाई तख्त आदि पर गुजारा करते देखा गया। कई गांव जल सैलाब की चपेट में आने के कारण मजदूर, किसान आदि सभी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
गंगा में आने वाला जल सैलाब आजकल किसानों के खेत खलिहानों देखा जा रहा। फसलें जलमग्न देखी जा रहीं। गांव की गलियों, मुख्य रास्तों तक पानी देखा जा रहा है। घबराए लोग पलायन की तैयारियां करने लगे हैं। बताते हैं गंगा कटरी क्षेत्र के गांव कटरी तौफीक, अचानकपुर, रूपपुर मंगली, गुटैटी दक्षिण, बांसखेड़ा, भगवानपुर, मुंशी नगला, चौराहार मार्ग, जैतपुर, शरीफपुर छिछनी, समैचीपुर चितार, कैलियाई, अजीजाबाद, परसादी की मड़ैया सहित लगभग दो दर्जन से अधिक गांव जल सैलाब की चपेट में हैं। परिणाम बाढ़ पीडि़त क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। भविष्य के खतरों को सुरक्षित स्थानों पर झोपड़ी आदि डालकर आशियाना बनाते हुए देखा गया। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे है जो घर नहीं छोडऩा चाहते हैं, ने मकान की छतों को ही आशियाना बनाना शुरू कर दिया। बरसात का मौसम है लगातार बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबक बनी हुई है। वहीं लगातार बढ़ रहा जल सैलाब यहां के लोगों के लिए मुश्किलों का कारण बनने लगा है। लगातार बढ़ रहे बाढ़ जैसे हालातों को लेकर कटरी क्षेत्र के लोगों कहना है प्रशासनिक अधिकारियों को अभी से ध्यान देना होगा अन्यथा भविष्य की स्थितियां और विकराल होंगी।
कटरी क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप जारी, दो दर्जन से अधिक गांवों में दहशत का माहौल
