छापेमारी के दौरान पकड़े गये चार डम्पर, लगाया गया 7,63,750 रुपये का जुर्माना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व मे एवं एआरटीओ प्रवर्तन के साथ बघार के पास संयुक्त छापेमारी के दौरान कुल चार डम्पर खड़े मिले। जिसमें एक डम्पर को चौकी सेंट्रल जेल की अभिरक्षा में तथा तीन डम्पर मोरम लदे चौकी आईटीआई की अभिरक्षा में दिये गये। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि उक्त कार्यवाही में दोनों विभाग ने कुल 7,63,750 रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि ओवरलोड एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध यह कार्यवाही जिलाधिकारी के निर्देशन में अनवरत चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *