गर्रा-खन्नौत शांत, गंगा-रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा

नरौरा बैराज से गंगा नदी में छोड़ा गया 305041 क्यूसेक पानी
गंगा किनारे तटीय क्षेत्रों में बसे गांव बाढ़ की चपेट में, प्रशासन अलर्ट बना हुआ
शाहजहांपुर: समृद्धि न्यूज। पिछले दो दिन से गर्रा व खन्नौत नदी का जलस्तर स्थिर व घटने से महानगरवासियों ने राहत की सांस ली है। वही गंगा,रामगंगा नदी जलस्तर बढ़ने से कलान, जलालाबाद तहसील क्षेत्र में बाढ़ का खतरा और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत सामग्री व हरसंभव मदद की कोशिश जारी है। सोमवार को शारदा नहर खंड के कन्ट्रोल रुम से जारी दैनिक जलस्तर रिपोर्ट के मुताबिक
गंगा-कछला घाट 0.100 मीटर बढ़ा, गंगा-भैंसार ढाई घाट तटबंध 0.070 मीटर जलस्तर बढ़ा, रामगंगा डबरी घाट -0. 2500मीटर जलस्तर बढ़ा, गर्रा अजीजगंज पुल का जलस्तर माइनस 0.400 मीटर घटा और खन्नौत लोधीपुर पुल जलस्तर माइनस 0.500 घटा हुआ दर्ज किया गया है। नरौरा बैराज से गंगा नदी में 305041 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दियूनी से गर्रा नदी में पास किया गया पानी 2604 क्यूसेक। जिससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *