श्रावस्ती: मिक्सर मशीन से टकराई बाइक, एक ही परिवार के 5 की मौत

रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर लौट रहे थे
श्रावस्ती, समृद्धि न्यूज। श्रावस्ती में हुए भीषण सडक़ हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बाइक की मिक्सर मशीन से जोरदार भिड़ंत होने के बाद हादसा हुआ। चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, दो अन्य लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएम अजय द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया ने अस्पताल पहुंचकर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया गया कि सभी लोग रिसिया थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा के रहने वाले हैं। यह सभी बाइक पर सवार होकर बहराइच के शंकरपुर रूपईडीहा के मध्यनगर जा रहे थे, इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली में लगी मिक्सर मशीन से बाइक टकरा गई। जिस पर सवार 5 लोगों की मौत हो गई।
ये हादसा जिले के थाना हरदत्तनगर गिरंट के नवाबगंज-शंकरपुर रोड पर पुलिस चौकी हरबंशपुर से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के छह लोग रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। रास्ते में उनकी बाइक की ट्रैक्टर ट्राली से जुड़ी मिक्सर मशीन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो महिलाएं और दो किशोरियों समेत बाइक चालक ने दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों की पहचान सुनीता (4) वर्ष, विजय कुमार वर्मा (3) वर्ष, नीतू देवी और ज्ञानवती (8 वर्ष) के रूप में हुई है। एक मासूम बच्ची की इलाज के दौरान जान चली गई। वहीं हादसे में दो अन्य घायल हुए, घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में गिरंट थाने के प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *