कार के शीशे में फंसी गोली
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात एक प्रॉपर्टी डीलर की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना धंसुआ स्थित एक बियर शॉप के पास की है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।
प्रॉपर्टी डीलर सूरज ठाकुर गांव रूनी चुरसाई के रहने वाले हैं। रात में अपनी कार से उतरकर दूसरी कार में बैठे थे। इसी दौरान 10-12 बाइक सवार हमलावरों ने उनकी खाली कार पर फायरिंग कर दी। एक गोली कार के शीशे में जा फंसी। जिससे शीशा टूट गया। एक गोली कार के शीशे में फंस गई। ाटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से कारतूस के खोखे भी मिले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखे। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सेंट्रल चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले सूरज का किसी से विवाद हुआ था। पुलिस इसी रंजिश को मानकर घटना की जांच कर रही है।
प्रॉपर्टी डीलर की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
