कर्मचारियों को दिलायी पद एवं कर्तव्य की शपथ
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकासखंड कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डा0 अनीता रंजन ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को पद व कर्तव्य की शपथ दिलायी। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी के साथ प्रभात फेरी के लिए तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित किये।
नवाबगंज विकासखंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख डा0 अनीता रंजन ने ध्वजारोहण किया एवं कर्मचारियों को पद तथा दायित्वों की शपथ दिलायी। ब्लॉक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन ने सर्वप्रथम कार्यालय पर पहुंचकर कर्मचारियों का परिचय लिया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने विकास खंड अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर ब्लाक प्रमुख को बुके भेंट की। वहीं खंड शिक्षा कार्यालय के अध्यापक पंकज यादव, नवनीत यादव ने भी बुके भेंट की। कार्यालय के कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया गया तथा सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गया।
प्रभातफेरी को ब्लाक प्रमुख ने दिखायी झण्डी
विकासखंड क्षेत्र के ही गांव शिरमोरा बांगर के प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवनीत यादव अपने विद्यालय से बच्चों को लेकर विकास खण्ड कार्यालय पहुंचे। नयागनीपुर सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी को खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा तथा ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर अनीता रंजन ने बच्चों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन, विकासखंड अधिकारी एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, अकाउंटेंट वीरेंद्र सिंह, कनिष्ठ लिपिक राज भारती, नवनीत कुमार, मनोज शाक्य, ग्राम पंचायत सचिव मोतीलाल यादव, जगवीर सिंह यादव, कुलदीप सिंह राजपूत, प्रवीण कुमार, वेद प्रकाश, कामता प्रसाद पटेल, अरविंद कुमार, सुनील कुमार गौतम, सीडीपीओ सुनीता उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, नवनीत कुमार, पंकज यादव, सीएम फॉलोवर इंदल बाबू, जेई सुनील कुमार, तकनीकी सहायक सुशील, कौशल, मनोज कुमार, राघवेंद्र सिंह, विनय सिंह सहित विकासखंड कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
महिपाल सिंह शास्त्री इंटर कॉलेज में ब्लाक प्रमुख ने ध्वजारोहण कर बच्चों को भेंट किये उपहार
वहीं ब्लाक प्रमुख डा0 अनीता रंजन अपने पैतृक गांव हरदुआ में श्री महिपाल सिंह शास्त्री इंटर कॉलेज में पहुंचकर प्रबंधक के रूप में ध्वजारोहण किया तथा बच्चों को उपहार भेंट किये। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर अनीता रंजन प्रबंधक महिपाल सिंह शास्त्री इंटर कॉलेज हरदुआ, शिक्षक जितेंद्र सिंह, राम मोहन सिंह यादव, कुलदीप कुमार, नसीम हाशमी, राहुल झा, बृजेश कुमार यादव, रेनू यादव, मनोज कुमार, सरोज, रामप्रीत राम आदि लोग मौजूद रहे।
