दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर बाइक सवार से लूटी नकदी व चेन

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक से नकदी व चेन लूट ली और फरार हो गये। पीडि़त ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम जंजाली नगला निवासी अहिराम सिंह ने थाने में शिकायत कर बताया १३ जून को फर्रुखाबाद से बाइक द्वारा अपने गांव वापस आ रहा था, तभी रास्ते में नगला दाऊद के सामने दो युवक बाइक से आए और बाइक को आगे लगाकर मेरी बाइक रोक ली एवं गले में पहनी सोने की चेन एवं अंगूठी उतार देने के लिए कहा। जब मैंने विरोध किया, तो उक्त युवकों ने तमंचे निकालकर मेरे ऊपर लगा दिए और जेब में रखे 20000 नगद, अंगूठी और चेन लेकर मेरे साथ मारपीट करके मौके से फरार हो गए। दोनों दोनों युवकों के चेहरे पर रुमाल बंधा था। इसलिए मैं उन्हें पहचान नहीं पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *