ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

नबावगंज, समृद्धि न्यूज। थाना शमसाबाद के गांव किसरोली निवासी 65 वर्षीय वीरेन्द्र गंगवार उर्फ ननकू शनिवार शाम लगभग 5 बजे घर से खेत पर जाने की कहकर निकले थे। उसी दौरान वीरेन्द्र गंगवार शमसाबाद रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर 157/21- 20 किलोमीटर के एम जे 22 डी के मध्य कासगंज की ओर से आ रही लखनऊ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। लोको पायलट ने ट्रेन को मौके पर रोक लिया, लेकिन ट्रेन से कटकर वीरेन्द्र गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के गार्ड डी एस राजपूत ने शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर आकर स्टेशन अधीक्षक पुत्तन लाल को मामले की सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे कर्मियों के साथ मौके पर जाकर शव को रेलवे स्टेशन पर रखबा दिया। ट्रेन से युवक के कटने की सूचना पर गांव किसरोली निवासी सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपने भाई वीरेन्द्र सिंह गंगवार के रूप में की। शव पर स्वजन चीखपुकार करने लगे। रेलवे कर्मियों को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, लेकिन मृतक के भाई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि भाई वीरेन्द्र सिंह गंगवार खेत पर जाने की कहकर घर से निकले थे। और उनकी ट्रेन से कटने से मौत होने की सूचना मिली। भाई अविवाहित व अनपढ़ थे। वह सुसाइड नोट लिख नहीं सकते थे। मौके से सुसाइड नोट मिलना किसी अन्य घटना की ओर इशारा कर रहा है। उन्होंने भाई की हत्या की आशंका जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *