दिल्ली, मुंबई, जम्मू सहित 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी

समृद्धि न्यूज। दिल्ली में आज भी झमाझम बारिश का अलर्ट है और अगले 5 दिन बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मुंबई के अलग-ेअलग क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है।
मानसूनी बारिश से देशभर में बाढ़ और जलभराव का संकट बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश से लेकर पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत केरल और ओडिशा तक जमकर वर्षा हो रही है। आसमान से बरसती आफेत से खासतौर पर पहाड़ी राज्यों में भारी तहाबी देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में तीन अलग अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। किन्नौर में भूस्खलन से दिल्ली के युवक.युवती की जान चली गई। चंबा में गाड़ी गिरने से तीन लोगों की मौत हुई। जन्माष्टमी मनाने युला कंडा जाते हुएभूस्खलन होने और मणिमहेश यात्रा पर आ रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की कार रावी नदी में समाने से यह जानी नुकसान हुआ।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

अगले 7 दिनों के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश होने की संभावना है। 20 अगस्त तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज़ रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में गरज चमक और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है, 17 अगस्त को दक्षिण विदर्भ और 18 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 17 से 19 अगस्त के दौरान ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है, अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है, राजस्थान और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 17 से 20 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू कश्मीरए लद्दाख, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड में बारिश हो सकती है, अगले 5 दिनों के दौरान असम और मेघालयए नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं,कहीं भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, अगले 3 दिनों के दौरान इन स्थानों पर बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *