ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

हलिया (मिर्ज़ापुर): ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्ज़ापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में रविवार शाम पांच बजे के करीब ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए घायल बाइक सवार युवकों को एंबुलेंस से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के नाउन कलां गांव निवासी 20 वर्षीय रजनीश कुमार साकेत गांव निवासी अपने साथी 21 वर्षीय बबलू आदिवासी के साथ भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव किसी काम से आए थे।गलत साइड से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे यादव ढाबा से चार सौ मीटर पहले पहुंचे तो मध्यप्रदेश की ओर जा रहे सामने से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय,एस आई सुभाष यादव हेड कांस्टेबल संजय यादव ने दोनों घायलों को उपचार हेतु एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज भेजवाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराते हुए घटना की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि गलत साइड से जा रहे मध्यप्रदेश निवासी बाइक सवार दोनों युवक ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया ज़हां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *