अहरौरा (मिर्जापुर)। क्षेत्र में चौबीस खनन पट्टा धारकों को मानकों का उल्लंघन करने और अवैध खनन व परिवहन के आरोप में नोटिस जारी किए गए हैं। खनन विभाग के अधिकारी जीतेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में उत्तर न देने पर मानकों को दरकिनार कर खनन व परिवहन करने सहित अन्य आरोपों में खनन विभाग सेनोटिस जारी की गयी है। नोटिस मिलते ही खनन कराने वालों में हड़कम मच गया है। अहरौरा क्षेत्र के भगोतीदेई, सोनपुर, चकजाता, एकली, धुरिया, जिंगना इत्यादि पहाड़ियों पर मानकों को दरकिनार कर ब्लास्टिंग करने और खनन करने का कार्य इन दिनों जोरों पर चल रहा है। इसकी लगातार शिकायत मिलने पर खनन विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। जिला खनन अधिकारी जीतेंद्र सिंह ने दो दर्जन खनन पट्टाधारकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर जवाब न मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं खनन के लिए ब्लास्टिंग किए जाने से अहरौरा-जमुई ईमलियाचट्टी मार्ग पर प्रदूषण बढ़ गया है। इस मार्ग पर धूल उड़ती रहती है। इससे लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। इससे आसपास के लोग दमा, श्वास सहित अन्य रोगों के मरीज हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जुड़े अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। वहीं क्षेत्र में मानकों को दरकिनार कर खनन कराने वाले चौबीस खनन पट्टा धारकों को अवैध खनन, अवैध परिवहन सहित अन्य आरोपों में खनन अधिकारी के नोटिस दिए जानें से क्षेत्र में हड़कम मच गया है। कुछ खनन पट्टा धारकों ने मानकों से अधिक खनन कर लिए है। इससे पहाड़ पर तालाब से भी गहरे गड्ढे हो गए है।
