क्योलडिया/ बरेली, समृद्धि न्यूज। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मधु नगला में स्थित वृहद गौशाला में पिछले दोनों सोशल मीडिया पर मृत गोवंशों का वीडियो वायरल होने के बाद लगातार गौशाला में सफाई अभियान वृहदस्तर पर है कल जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद आज ए डी एमप्रशासन पूर्णिमा सिंह एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने गौशाला का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन ने ग्राम प्रधान से एक टीन सैड और डलवाने को कहा क्योंकि गौशाला में गौवंश अधिक है और आज शाम तक कैमरा लगवाने का निर्देश ग्राम प्रधान को दिया साथ ही गौशाला का निरीक्षण करने के बाद कमियो पर सुधार लाने की चेतावनी दी,
पशु चिकित्सा अधिकारी के उपलब्ध न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अभिलेख चेक किये एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने चंद्रपाल यादव से कहा कि अगर ग्रामीणों को गौशाला में आना है तो गौशाला में आने पर मोबाइल गौशाला के वाहर रखें गौशाला के बाहर ही रखें और अगर किसी ग्रामीण की कोई समस्या है तो वह अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे प्रार्थना पत्रों के जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी इस दौरान उप जिलाधिकारी उदित पवार तहसीलदार दुष्यंत कुमार ग्राम प्रधान अनमोल वर्मा लेखपाल योगेश कुमार सुमित वर्मा प्रभारी निरीक्षक राजबली सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे
एडीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण
