समृद्धि न्यूज। सहारनपुर के एक होटल में जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी की और दर्जनभर से अधिक युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर जिले के नानौता इलाके स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने 12 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस दौरान होटल में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
एसडीएम डॉ0 पूर्वा शर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व में टीम जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस को यहां पर चल रही अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए यह बड़ी कार्रवाई की गई है। होटल से 12 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। होटल के मालिक को भी हिरासत में लिया गया। साथ ही होटल को सील कर दिया गया है।
सहारनपुर: आपत्तिजनक हालत में मिले 12 युवक-युवतियां, होटल सील
