
राजेपुर, समृद्धि न्यूज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा कर्मचारियों की आरिफ सिद्दीकी ने अनुपस्थिति लगा दी। जिससे एक दर्जन से ज्यादा संविदा कर्मचारियों ने अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर आरिफ सिद्दीकी आए दिन संविदा कर्मचारियों का मानसिक उत्पीडऩ करते हैं जिसको लेकर संविदा कर्मचारियों ने कहा कि अगर डॉक्टर आरिफ सिद्दीकी का ट्रांसफर हो गया तो राजेपुर सीएचसी में चार्ज पर कैसे बैठे हैं, इनको तत्काल हटाया जाए नहीं तो अस्पताल गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में साफ-सफाई की व्यवस्था ना होने से आए दिन सर्प निकलते हैं जिसका बीते दिनों का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं अस्पताल में रखी हेल्थ एटीएम मशीन जो बीते 1 माह पूर्व विधायक निधि द्वारा अस्पताल में लगाई गई थी जो कि चंद दिन ही चली और खराब हो गई। अस्पताल में लगी पानी टंकी बंद रहती है जिससे मरीजों को पानी की बोतल 20 की खरीदकर बहार से लानी पड़ रही है। ओपीडी में कई दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। संविदा कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर आरिफ सिद्दीकी एक महीने में केवल 8 दिन ही अस्पताल में आते हैं। बाकी दिन नहीं आते हैं जिसको लेकर संविदा कर्मचारियों में रोष है।
