मातृत्व अवकाश न लेकर दस दिन में ड्यूटी पर लौटी सीडीओ, कार्मिकों ने दी शुभकामनाएं

शाहजहांपुर, समृद्धि न्यूज।  जनपद सीडीओ के पद पर तैनात आईएएस डा. अपराजिता सिंह ने 14 अगस्त को एक बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद उन्होंने मातृत्व अवकाश न लेकर दस दिन के अंदर पुनः ड्यूटी ज्वाइन कर मातृत्व के साथ साथ कर्तव्य सेवा की एक अच्छी मिशाल पेश करते हुए अन्य कार्मिकों के लिए नजीर पेश की है। सीडीओ डा.अपराजिता सिंह सोमवार को सुबह अपने पति एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के साथ विकास भवन आफिस पहुंची और रोजाना की तरह जनता दरबार लगाकर सरकारी कामकाज की शुरुआत कर दी। उन्होंने जनता दर्शन के दौरान विकास भवन में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। सीडीओ द्वारा प्रसव के बाद मात्र कुछ छुट्टी लेकर पुनः आफिस आकर कार्य शुरू करने की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। अधिकारियों, कर्मचारियों ने आफिस में आकर सीडीओ को शुभकामनाएं दी।
बता दे कि प्रसव से 24 घंटे पहले तक वह ऑफिस में सरकारी कामकाज निपटाती रही थी। प्रसव पीड़ा होने पर 14 अगस्त की देर रात उन्हें शहर के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल मां और बेटी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मातृत्व अवकाश की सुविधा के बावजूद उन्होंने एक दिन का भी अवकाश नहीं लिया। यह जनपद में अधिकारियों के बीच एक अच्छा मैसेज बना हुआ है। सीडीओ डा. अपराजिता के पति आईपीएस डा. देवेंद्र सिंह भी शाहजहांपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात हैं। बेटी के जन्म पर दोनों के पास बधाइयों का तांता लगा हुआ है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी सीडीओ की अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा, ईमानदारी व लग्न देखकर बधाई दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *