जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल, रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा, दिखा चिनाब नदी रौद्र रूप

समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से एक बार फिर तबाही मच गई है। 10 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं। डोडा जिले में लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं। जिसके कारण कई संपर्क सडक़ों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से बंद हो गए हैं।जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने से तबाही मच गई है। कई घर बह गए हैं, तीन लोगों की जान चली गई है। खतरे को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है। लगातार हो रही बारिश से चिनाब नदी का जल स्तर बढ़ गया है। नदी का रौद्र रूप देख लोगों में दहशत है। प्रशासन को किसी भी खतरे से निपटने के लिए रेड अलर्ट पर रखा गया है।

डोडा प्रशासन ने आज सुबह रेड अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से नदियों व जल के श्रोतों के पास न जाने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश और बादल फटने की वजह से नदी नले उफान पर हैं। जिले के भलेसा, थाथरी और मरमत में बादल फटने से कई जगहों पर अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इस इलाके में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस इलाके में बादल फटने से चिनाब नदी में अचानाक पानी का स्तर बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढऩे से एनएच- 244 का एक हिस्सा टूट गया है। प्रशासन की टीम उसे ठीक करने में जुटी हुई है। इन घटनाओं में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से दो गंधोर में और एक ठठरी सबडिवीजऩ के हैं, अब तक 15 रिहायशी घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। गौशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ एक निजी स्वास्थ्य केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है। डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने कहा कि तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

खासकर चिनाब नदी के इलाकों में दो जगहों से बादल फटने की खबरें आई हैं। बादल फटने से एनएच-244 भी बह गया। उन्होंने कहा कि हमारी टीम उसे बहाल करने में जुटी है। अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से दो गंधोर में और एक ठठरी सबडिवीजन में है। 15 रिहायशी घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और गौशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। एक निजी स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हुआ है। तीन पैदल पुल बह गए हैं। चिनाब नदी का उच्चतम जलस्तर 900 फीट है और वर्तमान में यह 899.3 मीटर तक पहुंच चुका है यानी सवा मीटर का अंतर है। जिस तरह से बारिश हो रही है, हमें आशंका है कि एचएफएल टूट जाएगा। हमने चिनाब नदी के आसपास और चिनाब नदी से सटी सडक़ों पर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा

जम्मू में लगातार हो रही तीन दिन से बारिश से हालात बद्तर होता जा रहा है। डोडा में बादल फटने की घटना से हुई तबाही के चलते स्थानिय लोगों में दहशत का माहौल है। इसके चलते प्रशासन ने वैष्णो देवी यात्रा को फिलहाल रोक दिया है। श्री माता वैष्णो देवी शाइन बोर्ड ने अपने ट्वीट में बताया अर्धकुवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है। जय माता दी।

Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board
@OfficialSMVDSB
A landslide incident has occurred near Inderprastha Bhojnalaya at Adhkwari, some injuries are feared. Rescue operations are underway along with required manpower and machinery. Jai Mata Di

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *