पति से विवाद के बाद महिला का आम के पेड़ से फांसी, पर लटका मिला शव

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम छंगा खेड़ा के बाहर बाग में महिला का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीती रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे विवाद बढ़ने पर शिव कली गुस्से में घर से बाहर चली गई। सुबह जब परिजन उठे तो घर के पीछे बाग में उसका शव पेड़ से लटका मिला।
मृतका का मायका रसूलापुर जोगीकोट थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र में है। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। मृतका की मां राम कली की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर छोटे-छोटे विवाद होते रहते थे।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष फतेहपुर चौरासी के अनुसार बताया गया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *