खेल दिवस पर भारतीय पाठशाला में प्रतियोगितायें सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज में शतरंज एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों 14, 17, 19 आयु वर्ग में आयोजित की गई।
अंडर-14 बालक वर्ग में शतरंज प्रतियोगिता में कुशाग्र शर्मा प्रथम स्थान, प्रियम अग्निहोत्री द्वितीय स्थान, श्रेष्ठ तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 में अर्चित प्रथम, प्रिंस द्वितीय व अंकुर ने तृतीय प्राप्त किया। अंडर-19 में फाजिल ने प्रथम स्थान तथा कार्तिक ने द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में आदित्य शाक्य, नैतिक, आशुतोष, कार्तिक, प्रिंस आदि छात्रों ने स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में निर्णायक की मुख्य भूमिका देवाशीष पाठक और संजीव ने निभाई। खो-खो प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विद्यालय के शारीरिक शिक्षक केशव कुमार गंगवार ने निभाई। इस अवसर पर पवन शर्मा एवं अखिलेश कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *