जनपद स्तरीय कला उत्सव में 200 बच्चों ने किया प्रतिभाग

 विजेता मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह एवं जिला समन्वयक मनेन्द्र मिश्रा द्वारा संयुक्त रुप ेसे किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि कला उत्सव में १२ विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी मण्डल स्तर पर प्रतिभाग करेगा। जिला विद्यालय नरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि कला उत्सव से स्थानीय प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है। माध्यमिक विद्यालयों के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके लिए शिक्षक बधाई के पात्र है। जिला समन्वयक मानेन्द्र मिश्रा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मण्डल में डा0 सूक्ष्मा पाण्डेय, डा0 अंजू, दीपांशी सक्सेना, अरविन्द दीक्षित, अर्पण शाक्य, चेतन भारती, नीतिका शुक्ला उपस्थित रही। संचालन प्रवक्ता आदेश गंगवार एवं कला उत्सव नोडल गुलशन जहां ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता सर्वेश शाक्य, मोनी चौहान, सरिता बाजपेयी, शैलजा मौर्या, मीनाक्षी, दीप्ति सिंह, गीता देवी, अर्चना गुप्ता ने सहयोग किया। कला उत्सव में जनपद के तीस माध्यमिक विद्यालयों के २०० बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने आभार व्यक्त किया। जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में पारम्परिक कहानी वाचन में मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज की सीवी तिवारी व पायल विजेता रही। चित्रकला में दिव्यामी में एनएकेपी की ललिता कुशवाहा विजेता। समूह लोक नृत्य में जीजीआईसी फतेहगढ़ की श्वेता, प्रियंका, नेहा, पूजा विजेता रही। त्रियामी दृश्यकला में मदन मोहन कनोडिया की सृष्टि राजपूत विजेता रही। एकल ताल वादन में रस्तोगी इंटर कालेज के वैभव प्रजापति विजेता। एकल स्वर वादन में कनोडिया की अंशिका शुक्ला विजेता रही। समूह नाटक में कनोडिया की आन्या भारद्वाज, श्रुति राजपूत, शुभि दीक्षित, निशा राजपूत प्रथम रही। एकल शास्त्री गायन में एनएकेपी की शिप्रा गुप्ता प्रथम रही। स्थानीय शिल्प में कनोडिया की किरन सिंह उरियाल व निशा राजपूत प्रथम रही। एकल शास्त्री नृत्य में सिटी गल्र्स इंटर कालेज की प्राची प्रथम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *