फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बी0एल0ए0 की नियुक्ति एवं विधानसभा निर्वाचक नामावलियों निरन्तर पुनरीक्षण हेतु व मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एंव राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बूथ लेवल एजेन्टस नियुक्ति एवं निर्वाचक नामावलियों निरन्तर पुनरीक्षण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु सभी पोलिंग स्टेशनों के लिए बूथ लेवल एजेन्टस बीएलए अविलम्ब नियुक्त कर सूची उपलब्ध कराये जाने की जानकारी प्राप्त की। राजनैतिक दलों द्वारा प्रत्येक मतदेय स्थल के लिये बूथ लेबिल अधिकारी के सहायतार्थ बूथ लेबिल एजेन्ट नियुक्त किये जा सकते हैं। राजनैतिक दल बीएलओ-1 फार्म पर अपने प्रदेश अध्यक्ष/सचिव या किसी अन्य कार्याधिकारी के माध्यम से एक या एक से अधिक जिला प्रतिनिधियों को बीएलए की नियुक्ति करने हेतु अधिकृत कर सकते हैं। प्रतिनिधियों को बीएलए-2 के हिन्दी प्रारूप की प्रति उपलब्ध करायी गयी। बूथ लेबिल एजेन्ट जिस बूथ के लिये नियुक्त किया गया है वह उस बूथ पर पंजीकृत मतदाता होना चाहिए, क्योंकि बूथ लेबिल एजेन्ट पुनरीक्षण अवधि के दौरान निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों की जांच करेंगे और मृत, डबल एवं स्थानान्तरित मतदाताओं की पहचान करेंगे। निर्वाचक नामावली में अब तक परिवर्धन एवं अपमार्जित हुए मतदाताओं के आंकड़े उपलब्ध कराये गये। कोई भी सरकारी कर्मचारी या स्थानीय प्राधिकृत/ सार्वजनिक क्षेत्र इकाई का कर्मचारी बूथ लेबिल एजेन्ट के रूप में कार्य नहीं कर सकता है। बूथ लेबिल एजेन्ट एक दिन में अधिकतम 10 फार्म तथा पुनरीक्षण अवधि में 30 फार्म बीएलओ को प्राप्त करा सकते हैं। बीएलए द्वारा बी0एल0ओ0 को प्राप्त कराये जाने वाले फार्मों के साथ एक सूची भी देनी होगी। ऐसे सभी पात्र भारतीय नागरिक जो 01 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं या कर चुके हैं तथा उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वह फार्म-6 भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं जिसके साथ जन्म तिथि एवं पते का प्रमाण पत्र संलग्न किया जायेगा। 18-25 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों द्वारा आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र अवश्य संलग्न करना होगा। बैठक में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद गौतम, सपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शाक्य, सीपीआई (एम) के सुनील कटियार, आम आदमी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, भाजपा के जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन मुकेश गुप्ता, कांगे्रस के जिला प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी, अंकुर मिश्रा व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक
