चलती ट्रेन में चढ़ते समय वृद्धा का पैर फिसलने से मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। चलती ट्रेन में चढ़ते समय वृद्धा का पैर फिसल गया। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गयी। जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के मोहल्ला शाक्य नगर निवासी रेशमा देवी उम्र 60 वर्षीय गुरुवार को अपनी बेटी रेखा व पूनम को साथ लेकर कायमगंज लक्ष्य हॉस्पीटल से दवा लेने आई थी। दवा लेकर वह अपनी बहन के यहाँ शिवरई बरियार थाना कायमगंज चली गई। रात को रेशमा देवी की बहन ने रोक लिया था। शुक्रवार की सुबह अपने घर वापस जाने के लिए रेशमा देवी अपनी दोनो बेटियों को साथ लेकर समय 7:45 बजे कायमगंज रेलवे स्टेशन पर पहुँची। जहाँ उन्हें फर्रुखाबाद से कासगंज जाने वाले एक्सप्रेस गाड़ी मिली। चलती ट्रेन में चढ़ते समय अचानक रेशमा देवी का पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर जयचन्द्र मीणा ने जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुॅचे जीआरपी प्रभारी रामकेश ने जाँच पड़ताल कर मृतका के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका का एक २७ वर्षीय पुत्र शिवम, २४ वर्षीय पुत्री पूनम व २९ वर्षीय पुत्री रेखा है। जिनका घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *