नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार रात्रि मुख्य बाजार में हरिनाम कीर्तन व भव्य देवी जागरण का आयोजन हुआ। जागरण में सुंदर भजनों पर भक्त भाव विभोर नजर आए।
नगर के मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर गणपति बप्पा मोरिया कमेटी के सौजन्य से नोएडा स्कॉन मंदिर से आए अभिषेक प्रभु, रानू प्रभु, यशोदा नंदन दास प्रभु आदि भक्तों ने हरिनाम कीर्तन का आयोजन कर हरि कथा का पथ किया। कीर्तन में हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, महा मंत्र का जाप हुआ। कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
नगर की चिकन वाली गली स्थित कमल मंदिर पर गणपति महोत्सव में गणपति देवा मौर्य कमेटी की तरफ से भव्य देवी जागरण का आयोजन हुआ। जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में नन्हे वर्मा व रजनेश राठौर ने फीता काटकर जागरण का शुभारंभ किया। अर्चना जागरण गु्रप में दूर-दूर से आए कलाकारों ने अपने भजनों से जागरण में नगर वासियों का मन मोह लिया। वहीं आकर्षक राधा कृष्ण, शंकर पार्वती आदि झांकियों ने श्रद्धालुओं को पलक तक झपकने नहीं दी। सुंदर भजनों पर भक्त झुमते नजर आए। जहां एक तरफ महिलाएं माता रानी के भजनों पर झूम रही थी। तो वहीं दूसरी तरफ कमेटी के पदाधिकारी व अन्य भक्तगण नाचते नजर आये। सुबह तारा रानी की कथा के बाद प्रसाद वितरण कर जागरण का समापन किया गया। इस मौके पर गणपति देवा मोरिया कमेटी के प्रबंधक प्रमोद मिश्रा, संरक्षक पप्पू राठौर, अध्यक्ष आनंद कश्यप, कोषाध्यक्ष अमित ठाकुर, अभिषेक राठौर, आलोक गुप्ता, बलदेव कश्यप, सुनील राठौर, ज्ञानेंद्र कश्यप, अनूप राठौर आदि मौजूद रहे।
गणेश महोत्सव पाण्डालों में हरिनाम कीर्तन व देवी जागरण में सुंदर भजनों पर झूमते नजर आये भक्तगण
