फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शमीम हत्याकांड के गवाह फजल मंसूरी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में फतेहगढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार फजल मंसूरी ने पुलिस में दी गई तहरीर में कहा कि माफिया अनुपम दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद उनके समर्थक बौखला गए हैं। उसका कहना है कि जिस मुकदमे में माफिया अनुपम दुबे को सजा हुई है उस मुकदमें में वह गवाह है। अनुपम दुबे के सहयोगिया द्वारा सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट किये जा रहे हंै तथा पोस्ट के माध्यम से धमकियां दी जा रही हैं। तहरीर में पांच सोशल मीडिया एकाउंट्स का जिक्र किया। जिनमें भक्त भोले बाबा, कौशलेंद्र दुबे, रामू त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, जय श्रीराम आदि आईडी शामिल हैं। पुलिस ने गवाह फजल मंसूरी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए धारा-351(2), 353(1) और 353(2) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। फिलहाल पुलिस भडक़ाऊ पोस्ट करने वालों की तलाश कर रही है।
शमीम हत्याकांड के गवाह को जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज
