धान के खेत में बैठे संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

एक किलो गांजा भी हुआ बरामद
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध अवस्था में धान की फसल में बैठे युवक को एक किलो गांजा के साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस को फोन करके उसे सौंपा दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज से मंझना रोड पर नगला भारत के समीप पेट्रोल पंप मालिक रघुवीर सिंह के खेत में सबमसिर्बिल पंप लगा हुआ है। जिस पर बनी कोठरी के पास आज ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को धान की फसल में बैठा देखा। जिस पर गांव नगला भारत के ग्रामीण को चोर होने का शक हुआ तथा ग्रामीणों ने चारों तरफ से युवक को घेर लिया और उससे जानकारी की, लेकिन वह कोई सही जानकारी ना दे सका जिस पर कुछ ग्रामीणों ने उसके साथ हाथापाई भी कर डाली तथा सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं ग्रामीणों के बताए मुताबिक युवक के पास लगभग 1 किलो गांजा भी निकला। पुलिस युवक को गांजा सहित अपनी हिरासत में लेकर थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस ने मामले की कोई भी पुष्टि नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *