अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बड़ा हादसा, पीछे से ट्रक में जा घुसी कार, तीन की मौत

समृद्धि न्यूज। अमेठी के बाजार शुकुल क्षेत्र मेें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और के्रन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में

कानपुर नगर निवासी अर्पित विश्वकर्मा पुत्र बसंत लाल
लखनऊ निवासी विमल पांडेय पुत्र रामसुंदर
विनय दुबे निवासी अज्ञात के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

छत्तीसगढ़: गाड़ी गणेश विसर्जन जुलूस में घुसी, 3 लोगों की मौत, 22 घायल

छत्तीसगढ़: जशपुर में बीती रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में घुस गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने जानकारी दी कि कार चालक को पकड़ लिया गया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *