मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पर दिया प्रार्थना पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मऊदरवाजा पुलिस को मृतक के भाई ने प्रार्थना पत्र देकर कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कौशलेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामप्रकाश निवासी ग्राम नगला समाधान थाना मऊदरवाजा का मूल निवासी है। दिनांक 02.09.2025 को समय करीब शाम 4 बजे के लगभग मेरा भाई सुधीर पुत्र स्व0 रामप्रकाश की तरफ से अपनी मोटर साइकिल संख्या यू0पी076एएम 3349 हीरो एच0एफ0 डीलक्स से अपने घर जा रहे थे, तभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौन से 100 कदम आगे कायमगंज रोड पर कायमगंजे की तरफ से आ रही सफेद रंग की डिजायर कार नम्बर.यू0पी074वी4245 के चालक द्वारा तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाकर पीडि़त के भाई की मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। पास पड़ोस के लोगों द्वारा सूचना मिलने पर मैं तथा मेरा भाई दिलीप व अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तो पुलिस वहां से पीडि़त के घायल भाई को एम्बूलेन्स द्वारा बरौन अस्पताल लेकर जा चुकी थी। वहां से हालत गम्भीर होने की वजह से मेरे घायल भाई को पुलिस एंबूलेन्स से लोहिया अस्पताल लेकर चली गयी थी तथा दोनों वाहन घटनास्थल पर ही खड़े थे तथा डिजायर गाड़ी का चालक मौके से फरार हो चुका था। मैं व मेरा भाई दिलीप अन्य लोगो के साथ घटना स्थल से लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां पीडि़त के घायल भाई की हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों द्वारा सैफई हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया था, परन्तु हालत गम्भीर देखकर मैं व मेरे परिवारीजनों द्वारा उनको सिटी हास्पिटल फर्रुखाबाद में भर्ती करा दिया था। जहां पर उनकी इलाज के दौरान आज दिनांक 03.09.2025 को समय प्रात: 4 बजे के लगभग मृत्यु हो गयी।
मार्ग दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत
