पत्ती-पत्ती फूल-फूल, या रसूल या रसूल पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौमे विलादत पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी  

पूरनपुर/शाहजहांपुर, समृद्धि न्यूज। पूरनपुर में पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लाहो अलैहि वसल्लम के यौमे विलादत के मौके पर नगर में जुलूसे मोहम्मदी बड़े ही अदबो-एहतेराम के साथ शुक्रवार को निकाला गया। इस अवसर पर सरकार की आमद मरहबा की सदाएं पूरे जुलूस के मार्ग पर गूंजती रही। जुलूस ए मोहम्मदी का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत कर लंगर तकसीम किया गया पूरनपुर नगर में जुलूस ए मोहम्मदी मदरसा अरबिया कदरिया मे सुबह 8 बजे परचम कुशाई के साथ बड़ी शानो शौकत व एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में उलमाओं ने नसीहत भरी तकरीर की और हुजूर सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम की जिंदगी पर रोशनी डाली।उलमाओ ने कहा कि इस्लाम के संस्थापक मोहम्मद सल्लाहो अलैह वसल्लम अल्लाह का संदेश देने के लिये इस धरती पर आए थे क्योंकि उस समय लोगों में शराबखोरी, जुआखोरी, लूटमार थी। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में हमारे नबी ने जन्म लेकर लोगों को अल्लाह का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे नबी ने इस्लाम के लिये बहुत सी कुर्बानियां दी हैं। लोगों से नेक राह पर चलने के लिये कहा है और इंसानियत का पैगाम देते है। हमारे नबी की बातों से लोग उस वक्त बहुत मुतास्सिर हुआ करते थे।जिन्होंने इंसानियत का पैगाम दिया।बुराईयों व फितना को खत्म किया और लोगों को अमन व शांति का पैगाम दिया।शहर से लेकर देहात में विशाल जुलूसों के साथ ही गली-मोहल्लों से आशिकान- ए-रसूल टोलियों में परचम लहारते हुए निकले। हजरत मुहम्मद सल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौमे विलादत पर निकले जुलूसों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।जूलुस स्टेशन चोराहा ब्लॉक चोराहा होते हुए साबिरे अहिता मे समाप्त हुआ।जुलूस में पुलिस प्रशासन व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *