कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात मकान के ऊपर बिजली का पोल गिर गया। रात्रि का वक्त होने से एक बड़ी घटना टल गयी।
जानकारी के अनुसार हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के हरसिंहपुर फीडर से जुड़े गांव बैरमपुर में बीती रात एक बड़ी दुर्घटना टल गई। गांव के हरिराम शुक्ला के मकान पर बिजली का पोल गिर गया। परिजनों ने जब बाहर आकर देखा, तो पोल गेट के ऊपर गिरा था। परिजनों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र्र हजियांपुर को दी। विभाग के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर नईम अख्तर ने बताया कि पोल अचानक टूट गया था। सुरक्षा के लिए विद्युत पोल का कनेक्शन काट दिया गया है। हाइड्रा मशीन की अनुपलब्धता के कारण नया पोल नहीं लगाया जा सका। जेई ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार को नया पोल स्थापित कर दिया जाएगा। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
रात्रि में मकान पर गिरा बिजली का पोल, बड़ी घटना टली
