हिन्दू-मुस्लिम ने भाग लेकर इकजहती का दिया संदेश
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जश्न-ए-ईद-मिलाद दुन्नवी के अवसर पर कस्बे में धूमधाम से जुलूस निकाला गया। जुलूस में हिन्दू-मुस्लिम ने शामिल होकर इकजहती और भाईचारे का संदेश दिया। सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस में पुलिस बल मौजूद रहा।
रोशनाबाद में हर साल की तरह इस साल भी जुलस-ए-मोहम्मदी बड़े ही अमन और शांति के वातावरण में निकाला गया। रोशनाबाद और सुतेहड़ी और चिलसरा गाँव के सभी लोगों ने जुलूस में शिरकत की। कारी मरगुब आलम बरेलवी ने कहा कि आज हम सब को अपने नवी के बताये हुए रास्ते पर अमल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में 570 ईस्वी में हुआ था। उनका जन्म रवी-उल-अव्वल महीने की 12 तारीख को हुआ था। ईद-ए-मिलाद दुन्नवी के दिन लोग अधिक से अधिक समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। जुलूस में जहां एक ओर मस्जिद के इमाम, तो वहीं दूसरी ओर मंदिर के महंत महेन्द्र दास, ग्राम प्रधान पुष्पांजलि गंगवार के पति सुदेश गंगवार भी शामिल रहे। जुलूस में ताहिर अली, इस्लाम चौधरी, सत्तार मुल्लाजी, सरताज युसूफ अली, अली हुसैन और सभी गाँव के लोग जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल रहे।
जश्न-ए-ईद-मिलाद दुन्नवी पर धूमधाम से निकाला गया जुलूस
