देवी जागरण में पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की पूजा अर्चना

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत नवाबगंज में चल रहे गणेश महोत्सव के अवसर पर एचपी पेट्रोल पंप मेन चौराहे पर मां दुर्गा के देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष ने पहुंचकर शक्ति स्वरुपा मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना की।
जानकारी के अनुसार नगर में चल रहे गणेश महोत्सव के अवसर पर मेन चौराहे पर मां दुर्गा के भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने पहुंचकर पूजा अर्चना की और माथा टेंका। इसके बाद वह चिकन वाली गली कमल मंदिर मे पहुंचे। जहां खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर पूजन व आरती की। बताते चलें कि गणेश महोत्सव के चलते नगर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। गणेश चतुर्थी पर गणेश महोत्सव का समापन होगा। इसके अलावा अन्य भक्तों ने भी पहुंचकर देवी जागरण में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *